Muzaffarpur

मुसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियां उफनायी,चारों तरफ पानी ही पानी से मचा हाहाकार 

मुजफ्फरपुर।मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से धान की रोपनी में तेजी आ गयी है।धान की रोपनी मुझसे स्तर पर हो रहा है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।उधर लगातार दो दिनों से वारिश से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली दोरहम ,नौखनिया, मनिहारी,थेथरी सहित सीमावर्ती गांव के सटे ओरिया नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी बाढ़ जैसी स्थिति तो नहीं है फिर भी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में सरेही पानी व बारिश के पानी से धान की फसल डूब गई है। जिससे अगर पानी तुरंत नहीं हटता है तो धान की फसल की बर्बाद होने की प्रबल संभावना है ।जिससे किसान चिंतित है।उधर मैनाटाड़ इनरवा मुख्य पथ में त्रिवेणी केनाल के एक नंबर फाल से आगे सरेही पानी नहर में घुस गया है। जिससे नहर में भी पानी का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!