Patna

मंदिर से 24 किलो चांदी की चोरी:11 किलो की मां काली की थी प्रतिमा, 2 मुकुट भी ले गए चोर

भागलपुर में काली मंदिर से रविवार देर रात चोरी हुई। चोर मां काली की चांदी की प्रतिमा लेकर फरार हो गए। जिसका वजन 11 किलो था। इसके अलावा 8 किलो के 11 पीस चांदी के झाप और दो चांदी के मुकुट भी ले गए। दोनों मुकुट का वजन करीब 5 किलो था।चोरी करीब 24 किलो चांदी चुराकर ले गए। सोमवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर मां काली की प्रतिमा और चांदी के आभूषण गायब मिले। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र शाहपुर गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रात करीब पौने 2 बजे मंदिर में पहुंचा चोर

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे। मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार रात करीब 1:45 बजे एक संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में आते दिख रहा है।पहले उसने मुख्य गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं टूटने पर बालकनी के रास्ते मंदिर के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने मां काली की प्रतिमा और चांदी के आभूषण चोरी किए और मौके से फरार हो गया।

 

सीसीटीवी में ऑटो भी दिखा

 

पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में एक हरे रंग का सीएनजी ऑटो भी नजर आया है। आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी वाहन से आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी। अपर थाना अध्यक्ष नईम अहमद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। ग्रामीण अशोक कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मंदिर में चोरी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!