समस्तीपुर में वृद्धापेंशन के लाभार्थी के खाते में आए 740 करोड़ रुपए, देख कर चक्कराया
समस्तीपुर!सरायरंजन.प्रखंड के नौआचक पंचायत अंतर्गत गावपुर निवासी एक वृद्ध पेंशनधारी के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में अचानक रुपए आ गए। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर वृद्ध घबरा गए। इधर,बैंक प्रबंधन ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या हो जाती है। बता दें कि नौआचक पंचायत के गावपुर स्थित वार्ड 13 निवासी भरत ईश्वर (80) 10 जुलाई की शाम अपनी ₹1100 की सरकारी पेंशन निकालने पास के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर गए थे।
आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से जब उन्होंने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अपने खाते से ₹1100 निकाले तो ट्रांजेक्शन रसीद पर उपलब्ध राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं भरत ईश्वर के होश उड़ गए। रसीद के अनुसार उनके खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895.78 रुपए यानी करीब 740 करोड रुपए से अधिक का बैलेंस दिख रहा था। इतनी बड़ी राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं बैंक खाताधारी घबरा गए। उक्त पेंशनधारी ने तत्काल सीएसपी संचालक के साथ सरायरंजन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक को अपनी समस्या से अवगत कराया।
बैंक प्रबंधक ने उनकी बैंक खाता देखकर बताया कि आपके खाते में मात्र ₹500 यह ही बैलेंस है। उन्होंने बताया कि जब वह पासबुक अपडेट करेंगे तो उनके खाते में यही दिखाई पड़ेगी। कोई बड़ा ट्रांजेक्शन के खाते में नहीं िदखेगा। बैंक प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना रीजनल मैनेजर को दी जा रही है। विदित हो कि इससे पहले नवादा जिले में भी एक पेंशनधारी महिला के खाते में 740 करोड़ रुपए आए थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
