Samastipur

डबल बुलेट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन,ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हैं खेल की प्रतिभाएं : नित्यानंद

समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी.खेल की बहुमूल्य प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई हैं और अवसर मिलते ही वह राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं। इन प्रतिभाओं को संवारने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ये बातें केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रनर और विनर को दिए जाने वाले बाइक तथा सुरेश शर्मा मेमोरियल कप का अनावरण भी किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने कर्पूरी स्टेडियम में तीन मास्ट लाइट लगाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, सभापति प्रियंका सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी, रामभवन चौधरी, राजीव कुमार मिश्र, मनोरंजन मोदीन, रामचंद्र चौधरी, रामलला चौधरी, आयोजक अवनीश कुमार शर्मा, ओमप्रकाश कुशवाहा, मुख्य संरक्षक डॉ. अशरफ इमाम, धीरज कुमार आदि मौजूद थे। इधर सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद टीम ने बिहार के मुंगेर को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

 

 

पटोरी के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार की देर रात खेले गए पहले लीग मैच में मुंगेर की टीम ने बेगूसराय की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे लीग मैच में प्रयागराज इलाहाबाद की टीम ने नवादा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वार्टर फाइनल का मुकाबला इलाहाबाद और मुंगेर की टीम के बीच खेला गया। खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद की की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 80 रन का स्कोर खड़ा किया। 81रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंगेर की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी। इस मैच में अंतिम बॉल तक खेल का रोमांच बन रहा तथा देर रात तक दर्शक डटे रहे। इस प्रकार इलाहाबाद की टीम 11 रन से मुंगेर को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में इलाहाबाद के जीशान और रवि बनारसी को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!