Samastipur

समस्तीपुर:रहुआ पंचायत से लापता युवती का वीडियो VIRAL:शादी की बात कबूली

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड की रहुआ पंचायत से लापता युवती प्रीति कुमारी का एक वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में युवती शादी करने की बात कबूल करती दिख रही है। परिजनों ने वीडियो में दिख रही युवती की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रहुआ पंचायत निवासी महेश राय की पुत्री प्रीति कुमारी 9 तारीख को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

 

शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रीति एक युवक के साथ दिखाई दे रही है। वह शादी करने की बात कह रही है। परिजनों के अनुसार, वीडियो में प्रीति सुशील यादव (पिता हरिशंकर यादव) के साथ है। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

रोसड़ा थाना प्रभारी लालबाबू कुमार ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाए

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!