OLX पर नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी,तीन बदमाश गिरफ्तार
पटना पुलिस की साइबर थाना की टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों में पटना के जानीपुर निवासी फहद खान , झारखंड के देवघर के कोरों निवासी मुस्तफा अंसारी और देवघर के पथरोल निवासी गुलाम जिलानी शामिल हैं. इन लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
7 जुलाई को ठगी करने की मिली थी जानकारी
7 जुलाई को एक पीड़ित ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उसने बताया था कि कुछ लोग ओएलएक्स पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आम लोगों से उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड ले लेते हैं, और फिर उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी का पैसा मंगाने के लिए करते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गयी.
झारखंड के देवघर में हुई छापेमारी
झारखंड के देवघर में हुई छापेमारी पुलिस टीम ने पीड़ित के इनपुट्स और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पटना के साथ ही झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर और पथरोल इलाकों में लगातार छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्य फहद खान, मुस्तफा अंसारी और गुलाम जिलानी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिये गये. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और ओएलएक्स के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाते थे. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
