कॉमर्स क्लासेज में हुआ 13वॉ स्थापना सह सम्मान समारोह का आयोजन, छात्रों को किया सम्मानित
दलसिंहसराय के मेन बाजार, काली स्थान में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा (कॉमर्स संकाय)परीक्षा 2025-26 में सफल छात्र/छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान संस्थापक सुधीर कुमार चौधरी ने किया एवं संचालन अंग्रेजी विषय के शिक्षक गुरूदेव कुमार पटेल उर्फ जी0के0पी ने किया।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आये बी आर बी कॉलेज के कॉमर्स विभाग के HOD डॉ अनिल गुप्ता, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 की जिला परिषद हेमलता, दलसिंहसराय खाद्यान्न व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी, अंग्रेजी के शिक्षक बैजू जी, हिंदी के शिक्षक प्रवीण जी मार्गदर्शन क्लासेस के मोती जी एवं रूपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
सभी वक्ताओं ने बच्चों की सफलता के बारे में बताया और अपने जीवन में सफल कैसे होंगे इसके बारे में भी बताया। इस इंटरमीडिएट 2026में पूरे बिहार में 6th रैंक लाने वाले विक्रम कुमार को सम्मानित किया गया, साथ-साथ 12th 2026 में अच्छे अंक लाने वाले – आयुष आनंद,किशन कुमार,वंशिका शर्मा,पियूष,अंजली,नैंसी,सानू मेघा,
आदित्य राज गुप्ता,शुभम इशांत,आर्यन,आदित्य आदि को भी मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम रखा गया था। क्विज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर गौतम,रिशु बरनवाल और धुर्व पाठक के टीम ने बाजी मारी, वहीं दूसरे स्थान पर कृष्णा , तेजस्वी और वैभवी की टीम रही और तृतीय स्थान पर अनन्या मिश्रा , लाडो सोनी और करण की टीम रही। सभी विजयी टीमों को संस्था की ओर से आगे की पढ़ाई के लिए पुस्तक और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसके अलावा शिक्षाविद् सह युवा समाजसेवी संजीव प्रकाश, प्रसिद्ध चित्रकार मोहम्मद सुलेमान, मोती कुमार, कशिश भारती के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र/छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
