Samastipur

स्थापना दिवस के माध्यम से राजद ने दिखाई ताकत:समस्तीपुर में जिले भर के कार्यकर्ताओं का जुटान

समस्तीपुर में राजद ने 30 वां स्थापना दिवस के मौके पर अपनी ताकत का एहसास कराया। शहर के कर्पूरीसभागार में जिले भर के राजद कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी खोई हुई ताकत फिर से पाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में राजद के विधायक व पूर्व विधायकों के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के विधायक व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि राजद 30 सालों का हो गया है। समाजवादियों की इस धरती पर जहां विधानसभा के दस सीट और दो संसदिय क्षेत्र हैं। यहां कभी राजद और साथी के 10 सीटों पर कब्जा था। वहीं दोनों संसदीय क्षेत्र पर राजद का कब्जा था।आज हम तीन पर सिमट गए हैं। स्थापना दिवस के मौके पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि राजद की खोई हुई शक्ति को पुन: पाकर रहेंगे। अगले विधानसभा व लोकसभा चुनाव तक हर गांव व कस्बे में जाकर अपने लोगों को जोड़ने का काम करेंगे.

 

कार्यक्रम को मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है। समाजिक न्याय की इस धरती पर लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में सभी सीटों पर दल के लोग जितते थे। एक बार पुन: तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद को इस जिला में पुन: स्थापित करने का काम करेंगे। अपने दल के कार्यकर्ताओं को संगठित कर उनकी ताकत से पुन: परचम लहराएंगे।

 

समस्तीपुर के संगठन प्रभारी पूर्व विधायक निरंजन राय ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ने आज ही के दिन राजद का गठन किया था। बिहार में गरीबों की लड़ाई लड़ने वाला एक मात्र पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है। आज स्थापना दिवस के मौके पर पूरे जिले के लोगों का जुटान हुआ है। इस मंच के माध्यम से गरीबों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। वर्तमान सरकार गरीबों के हक की मारी कर रही है।

 

इससे पहले कार्यक्रम का शुरूआत अतिथियों के स्वागत से हुआ। विधायक और पूर्व विधायक को गुलदस्का व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने की। मौके पर पूर्व विधायक अशोक वर्मा, सुनील कुमार पुष्पम, के प्रातीय नेता फैजुर रहमान फैज, ललन यादव, सत्यवीन पासवान समेत सभी प्रखंडों के अध्यक्ष के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!