बेगूसराय:लोडेड पिस्टल और दो बुलेट के साथ युवक गिरफ्तार
बेगूसराय,बखरी पुलिस ने रामपुर में एक युवक को लोडेड पिस्टल और दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21,750 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने रामपुर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान युवक के पास से ये सभी सामान बरामद हुए।
गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर वार्ड संख्या 16 निवासी पवन राय के 21 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।