Samastipur

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश जख्मी:पैर में लगी बुलेट, भागते समय एक्सीडेंट में साथी घायल

समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर बलीगांव के पास पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश अमन कुमार घायल हुआ है। भागने के क्रम में उसका एक साथी भी घायल हो गया है।दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे की ओर से पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि अमन कुमार पेशेवर अपराधी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वो अभी हाल में ही जेल से छूट कर आया था। ये आज किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में था। अमन कुमार चकहैसी थाना इलाके का रहने वाला है और दूसरा साथी लक्ष्मी, जो मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी का रहने वाला है।

 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि अमन कुमार का अलग आपराधिक गिरोह है। हाल ही के दिनों में ही वह जेल से छूट कर बाहर निकाला था। फिर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आज वह बाइक से अपने साथी मुजफ्फरपुर के रहने वाले लक्ष्मी कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बंगरा थाना क्षेत्र से गुजर रहा था।

 

पुलिस ने पिस्तौल और गोली भी रिकवर की

 

सूचना मिली थी कि वो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। मिले इनपुट के आधार पर समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान वैशाली के बलीगांव थाना से पहले उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली अमन के दाहिने पैर में लगी है। इस दौरान बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से लक्ष्मी नाम का बदमाश भी जख्मी हो गया। मौके से पुलिस ने पिस्तौल और गोली भी रिकवर की है।

 

 

बदमाश को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

बाद में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश अमन कुमार और लक्ष्मी कुमार को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल के ओपीडी भवन में एक्स-रे कराने के लिए लाया गया है। वही इस घटना की सूचना दोनों अपराधकर्मी के परिजनों को दी गई है। सदर अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर गांव में मिठाई लाल नाम के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर शव को बूढी गंडक नदी में फेंक दिया गया है। इस हत्या के आरोप में अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में चकमहेसी थाने में मामला दर्ज है। इसी मामले में वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।

 

समस्तीपुर में 19 मई को भी उजियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर हुआ था। इससे जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव के आम बगीचे में दलसिंहसराय सरदार गंज के रहने वाले प्रिंस कुमार नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी थी। गोलीबारी की उस घटना के बाद समस्तीपुर में नई एनडीए सरकार में एनकाउंटर की ये दूसरी घटना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!