Begusarai

बेगूसराय:परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

बेगूसराय में पीजी की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाइवे (SH-55) पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर अठवां ढ़ाला के पास की है।मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर गांव के रहने वाले रामचरण शर्मा की बेटी पूजा कुमारी (23) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय पिंकेश सिंह के बेटा उज्ज्वल भारती (27) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूजा पीजी की स्टूडेंट थी और उसकी परीक्षा आरसीएस कॉलेज मंझौल में चल रही थी। आज वह अपने पिता के साथ बेगूसराय आई और यहां से खुद परीक्षा देने चले जाने की बात कही थी। जहां से वह उज्जवल भारती के साथ पल्सर बाइक से परीक्षा देने मंझौल गई और वहां से वापस लौट रही थी।

 

 

तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ठोकर मारी

 

इसी दौरान मोहनपुर आठवां ढ़ाला के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ठोकर मार दिया। जिसमें पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को बेगूसराय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पूजा की लाश परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

उज्जवल का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में दोनों में से किसी के भी परिजन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं। लेकिन सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए कुछ लोगों का कहना था कि उज्जवल और पूजा का प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था।

 

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

 

इसी के कारण दोनों बेगूसराय से एक साथ परीक्षा देने मंझौल गए थे और वापस लौटने के दोनों हादसा हो गया। फिलहाल हादसे के बाद मृतक लड़की और घायल के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!