Dalsinghsarai

प्लास्टिक मुक्ति दिवस पर मध्य विद्यालय में बच्चों ने दी प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ प्रस्तुति

दलसिंहसराय,थाना रोड स्थित मध्य विद्यालय,दलसिंहसराय में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.शिक्षिका रूबी परवीन के मार्गदर्शन में वर्ग 5 के बच्चों ने प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी.कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण और पोस्टर के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को उजागर किया.छात्रों ने बताया कि एकल-उपयोग प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन गया है.इससे नदियाँ, समुद्र और भूमि लगातार प्रदूषित हो रहे हैं.प्लास्टिक कचरे के कारण पशु-पक्षियों और समुद्री जीवों का जीवन भी संकट में पड़ गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छात्रों ने सभी से अपील की कि कपड़े या जूट के थैले तथा पुनः उपयोग किए जा सकने वाले सामान अपनाएं.उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन आवश्यक है.बच्चों ने यह भी बताया कि पेड़ लगाना और पर्यावरण संरक्षण की आदतें अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है.उन्होंने कहा,”आइए, हम सभी प्लास्टिक मुक्त भारत और स्वच्छ पृथ्वी बनाने का संकल्प लें.छोटे-छोटे प्रयास मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं.प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि जागरूकता की शुरुआत घर और स्कूल से ही होती है.शिक्षिका रूबी परवीन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!