Patna

सरकारी में प्राइवेट अस्पताल के दलाल सक्रिय: गर्भवती को बाइक से ले भागे दलाल,सड़क पर छोड़ा

पटना.नवादा के सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती रीता देवी को दलाल अस्पताल से बाइक पर बैठाकर ले गए। रीता देवी गोविंदपुर बाजार निवासी राजेश कुमार की पत्नी हैं। उनके शरीर में खून की कमी थी। अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजन डॉक्टरों से इलाज की जानकारी लेने गए। इसी बीच दलाल महिला को निजी क्लिनिक ले जाने लगे। दलालों ने 15 हजार रुपए में इलाज कराने का झांसा दिया था। परिजनों ने विरोध किया। अस्पताल में शोर मच गया। हल्ला होते ही दलाल प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। महिला पैदल ही सदर अस्पताल लौटी। बाद में उसे वापस गोविंदपुर ले जाया गया। वहीं डिलीवरी हुई। नवजात की मौत हो गई। डीएस डॉ. एस.डी. अरय्यर ने कहा कि शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!