Dalsinghsarai

डॉक्टर डे पर दलसिंहसराय में संगठन विस्तार,डॉ.आर.बी.पटेल बने पीएमए के अध्यक्ष

दलसिंहसराय,हॉस्पिटल रोड स्थित शिव सेवा सदन सह पुष्पांजलि वेलनेस सेंटर में बुधवार को डॉक्टर डे के अवसर पर डॉ.आर. एस. महतो कि अध्यक्षता में डॉक्टर डे मनाया गया. इससे पूर्व समाजसेवी स्व.धाना महतो के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान पीएमए संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसमति से किया गया.जिसमें अध्यक्ष डॉ.आर.बी.पटेल,उपाध्यक्ष डा. राज कुमार,सचिव डॉ.डी एन सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ.सत्येन्द्र कुमार,उप सचिव चन्दन कुमार, संरक्षक अशोक कु.सिंह,मार्गदर्शक डा.श्रीराम कुमार,प्रवक्ता डा.राज श्री एंव मीडिया प्रभारी डा.आर.एस.महतो को बनाया गया।

 

 

वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर का पेशा सिर्फ इलाज करना नहीं,बल्कि मरीज को मानसिकता भी बदलना है.जब मरीज हम पर भरोसा करता है, तो आधी बीमारी वहीं ठीक हो जाती है.सेवा ही हमारा पहला धर्म है.हम सफेद कोट पहनते हैं ताकि लोगों की जिंदगी में उम्मीद का रंग भर सकें. आज के समय में इलाज महंगा हो सकता है,पर सलाह और संवेदना मुफ्त होनी चाहिए.ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है.इस दौरान संगठन के डॉ. आर बी पटेल, डॉ.एस. कुमार, डॉ. सी डी. पी वर्मा, डॉ. राजू, डॉ. अजित सिंह सहित कई डॉक्टर मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!