Darbhanga

डीएमसीएच की पुरानी ओपीडी में बारिश का पानी घुसने से मरीजों की बढ़ी परेशानी

दरभंगा. लगातार बारिश के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) की पुरानी ओपीडी में पानी घुस गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुरनेवओपीडी व अस्पताल परिसर में जलजमाव के कारण मरीजों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा. खासकर महिला मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार सोमवार को बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, विभिन्न विभागों की ओपीडी में कुल करीब 3100 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया. इनमें मेन ओपीडी में 2500 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया और संबंधित विभागों में इलाज कराया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पानी से बचाते हुए पहुंचे ओपीडी

बारिश के कारण पुराने ओपीडी भवन के गलियारे और आसपास के हिस्सों में पानी जमा हो गया. मरीजों को जांच और चिकित्सकों तक पहुंचने में परेशानी हुई. कई परिजन अपने मरीजों को पानी से बचाते हुए ओपीडी तक ले जाते दिखे. जलजमाव के कारण अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी.

 

इमरजेंसी और सुपरस्पेशलिटी में भी पहुंचे मरीज

डीएमसीएच की इमरजेंसी सेवा में भी मरीजों की आवाजाही जारी रही. शाम पांच बजे तक करीब 200 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया. वहीं सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 100 से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. गायनी विभाग में 100 से अधिक महिलाएं पहुंची, जिनको जलजमाव के कारण आवागमन में काफी मुश्किल हुई.

 

सामान्य रूप से संचालित हुई चिकित्सा व्यवस्था

अस्पताल प्रशासन की ओर से बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि, जलजमाव के बीच भी ओपीडी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं. मरीजों ने मांग की कि पुराने ओपीडी परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के समय उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. जानकारी के अनुसार कुछ घंटों के बाद पानी बाहर निकल गया. बताया गया कि कुछ विभागों में डॉक्टर लेट से पहुंचे. इस कारण मरीज़ व परिजनों को प्रतीक्षा करनी पड़ी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!