50 लाख की जेवर चोरी घटना का उद्भेदन,भतीजे ने ही जेवरात चोरी कर बेचा
मधुबनी। बासोपट्टी थाना पुलिस ने उछाल गांव में दिनदहाड़े लगभग 50 लाख रुपये की जेवर चोरी घटना का उद्भेदन कर लिया है.थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर सामान बरामद किया.बीते 22 जून को उछाल गांव निवासी राहुल कुमार सिंह ने बासोपट्टी थाना में 50 लाख की जेवर चोरी का प्राथमिकी दर्ज किया था.जिस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लेते हुए फिल्मी अंदाज में घटना की सच्चाई तक पहुँची.जिसमें गृहस्वामी के भतीजे को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की.
पुलिस ने इस मामले में तकनीकी का सहारा लेते हुए जब्त मोबाईल से जेवरात के संबंध में खुलासा किया.कई बिंदुओं की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन व्यक्ति को पकड़ा.जिसमें एक नाबालिक लड़के है.इस संबंध में जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बीते 22 जून को उछाल गांव में एक घर में बड़ी चोरी की घटना हुई थी.पुलिस को पता चला कि चोरी की साजिश घर के ही भतीजे ने रची थी.इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयनगर के गायत्री मंदिर निवासी छोटू अली एवं राजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया एवं एक नाबालिग लड़के को विधिवत पकड़ा गया है.
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत,एसआई बबून रवि दास एवं पुलिस बल के जवान शामिल थें.गिरफ्तार आरोपितों के घरों से पुलिस ने चोरी का एक सोने जैसा हार,80 हजार रुपये नकद,तीन मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन लेन-देन में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल बरामद किया है.जिस मोबाईल से करीब एक लाख 13 हजार रुपये का लेन देन किया गया है.वह भी जब्त कर लिया.वहीं संलिप्त दो युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं एक नाबालिक को भी सुधार गृह भेजा गया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
