नीट परीक्षा,बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन
दलसिंहसराय।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड परिसर में नीट परीक्षा में व्यापक धांधली एवं बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई के विरोध में आक्रोश मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया.वही पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया.
पुतला दहन के बाद परिसर में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.प्रखंड अध्यक्ष उदय केतु चौधरी,प्रदेश डेलिगेट सत्य नारायण सिंह,मग्न लाल साह,रामेश्वर पांडेय,फैज अहमद,शाकिर अंजुम,पुष्कर सिंह,अवधेश कुमार, मो.गब्बर,अनिल सिंह पी.पी. ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है.
शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है.युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं.उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. आगे वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी छात्रों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों की आवाज बुलंद करती रहेगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
