Vaishali

अपनी शादी के लिए फलदान-तिलक में आ रहे युवक की रास्ते में हुई मौत

वैशाली।जंदाहा.कोलकाता से अपने शादी के लिए तिलक को लेकर अपने घर ट्रेन से आ रहे एक युवक की रास्ते में संदिग्ध मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जंदाहा प्रखंड के चांद सराय पंचायत के विष्णुपट्टी गांव की है। सूत्रों के अनुसार 22 वर्षीय अवधेश कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक विष्णु पट्टी निवासी नरेश चौधरी का पुत्र बताया जाता है। मृतक अवधेश कोलकाता में टैंकर चालक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे एवं परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लूटपाट कर बदमाशों ने चलती ट्रेन से दिया धक्का स्वजनों के अनुसार 25 जून 2026 को उनके विवाह की फलदान (सगाई) की रस्म होनी थी। इसी सिलसिले में वह 23 जून 2026 को मालदा स्टेशन से बरौनी जाने वाली ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया है कि कटिहार रेलवे स्टेशन से पहले चलती ट्रेन में अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। उनके पास विवाह के लिए लगभग 50 हजार रुपये तथा अन्य सामान था जिसे लूट लिया गया। इसके बाद उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया जिससे उनके सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना कटिहार जीआरपी द्वारा स्वजनों को दी गई। घायल अवस्था में उन्हें पहले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए सनराइज हॉस्पिटल, पूर्णिया भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस पंडाल में दो दिन बाद उनके फलदान की रस्म होनी थी, उसी पंडाल में उनकी अर्थी रखी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक इस मामले में विधिवत एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कहना है कि पोस्टमार्टम के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया,। स्थानीय शिक्षाविद् प्रो. प्रकाश चंद्र, पूर्व मुखिया त्रिवेणी चौधरी, वर्तमान मुखिया विपिन बिहारी राय, धर्मेंद्र , नवल चौधरी, बबलू सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले में अविलंब एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!