Begusarai

बेगूसराय में 3 दिन से लापता बुजुर्ग की मिली लाश:घर से 25 किमी दूर पड़ा था शव, हत्या की आशंका 

बेगूसराय में 25 जून की शाम से लापता बुजुर्ग की लाश रविवार को गांव से करीब 25 किमी दूर खेत में मिली है। मृतक मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले फुलेना ठाकुर (68) हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को जब स्थानीय लोग काम करने खेत की ओर जा रहे थे तो इसी दौरान लाश देखकर शोर मचाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद बलिया थाना को सूचना दी गई तो थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक पहचान नहीं हो सकी, इसके बाद लाश को थाना पर लाया गया।इसके बाद भगतपुर गांव में रहने वाली मृतक की बेटी कोमल कुमारी थाना पर पहुंची और उसने पहचान की। इसके बाद थाना के माध्यम से चौकीदार और कोमल ने घर के अन्य सदस्यों को हादसे की सूचना दी गई।

 

चौकीदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी

 

मृतक के भाई ललन ठाकुर और बेटे मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि 25 जून की शाम में करीब 4:00 बजे फुलेना ठाकुर घर से निकले। काफी देर तक नहीं लौटे तो लोगों को तरह-तरह की शंका होने लगी। इसके बाद परिजन सिमरिया गंगा घाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से वीरपुर, नौला और विक्रमपुर तक खोजने गए।

 

इसके साथ ही बेगूसराय शहर में और रचियाही में भी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला, उसके बाद आज रविवार को चौकीदार ने फोन किया कि बलिया में लाश मिली है। थाना पर जाकर देखिए, हम सभी लोग बलिया थाना पर जा रहे थे तो फिर फोन आया कि सदर अस्पताल लाश लाई जा रही है।हम लोग सदर अस्पताल आए तो यहां लाश देखी। पता नहीं घटना कैसे हुई, हाथ पर कट का निशान है। लग रहा है कि कहीं हत्या करने के बाद खींचकर लाश को खेत में रख दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!