Samastipur

समस्तीपुर:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे अर्धजली अवस्था में लाखों रुपये की सरकारी दवाएं बरामद,मचा हड़कंप

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड अंतर्गत धमौन स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) के भवन के पीछे अर्धजली अवस्था में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब जली हुई दवाओं का ढेर देखा तो इसकी सूचना प्रशासन को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कुमोद कुमार, पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमिताभ रंजन सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि दवाएं केवल एक्सपायरी हो चुकी होतीं तो उन्हें निर्धारित नियमों के तहत नष्ट किया जाना चाहिए था।

 

 

लेकिन मौके पर ऐसी कई दवाएं भी मिलीं, जिनकी एक्सपायरी अगस्त 2027 अंकित है। इससे सरकारी दवाओं के रखरखाव एवं निस्तारण की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रथम दृष्टया मामला सरकारी दवाओं के अनुचित निस्तारण और संभावित अनियमितता से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!