Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:एस एच 88 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र अंतर्गत पांड पंचायत में रविवार की शाम सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत पर लोगो ने सड़क जाम कर दिया.मृतक की पहचान पहचान पांड पंचायत वार्ड-10 निवासी स्व.कारी महतो के पुत्र प्यारे महतो(60) के रूप में हुई.हादसा एसएच-88 पर उस समय हुआ,जब वृद्ध घर से मंदिर पूजा करने जा रहे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.वृद्ध की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को शिबू पोखर के पास सड़क पर रखकर एसएच-88 को जाम कर दिया.प्रदर्शनकारी मुआवजे और अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया.सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया.

स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते दिनों मृतक प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे.इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिय.

 

 

 

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.घायल प्यारे महतो को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. वही आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मुखिया पति प्रमोद कुशवाहा ने बताया की आए दिन सड़क पर दुर्घटना होती है.हमलोगो के द्वारा कई बार स्थानीय पदाधिकारी से सड़क पर ब्रेकर बनाने, स्पीड नियंत्रण को लेकर होर्डिंग लगाने की अपील की लेकिन समस्या आज भी वैसे ही है.

 

 

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.मृतक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.वही दो घंटे सड़क जाम के बाद जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन द्वारा मुआवजे का आश्वासन देने पर सड़क जाम समाप्त हुआ.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!