हादसा:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से सीट पर दबकर चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
मधुबनी। मानसिंहपट्टी – ईजोत गांव जाने वाली मुख्य सड़क में पुल के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पलट गई.जिसमें वाहन चालक की सीट पर दबकर ही दर्दनाक मौत हो गई.घटना की सूचना थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को मिलते ही आनन फानन में पुलिस बल पहुंची.सड़क किनारे खेत की ओर बिजली की पोल में ट्रैक्टर पलटी मारने के बाद शव सहित वाहन फंसे थे.जिसको पुलिस ने जेसीबी के मदद से फंसे वाहन को निकाला.जिसके बाद चालक की शव भी बाहर किया गया.मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के नगवास गाँव निवासी स्व शिवनाथ ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण ठाकुर के रूप में किया गया है.घटना की जानकारी परिजनों को भी दिया गया.
रोते बिलखते हाल में मृतक चालक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे.मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक परसा नहर पुल के पास लकड़ी उतार कर मानसिंहपट्टी होते हुए इजोत के रास्ते अपने घर जा रहे थे.ईजोत गांव की ओर से आने वाली वाहन या उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया.इस दौरान ही साइड देने के क्रम में पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.पलटने से ट्रैक्टर चालक सीट के अंदर दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.घटना के दौरान स्थानीय लोग घटना को लेकर चिल्लाने लगे और आवाज देने लगे.तब जाकर घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई.परिवार में चीख पुकार मच गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.मृतक के घर की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है.
परिजनों ने बताया कि मृतक चालक खुद ही वाहन मालिक भी थें.जिस सहारे घर में जीवकोपार्जन कर रहे थें.वहीं मृतक के पांच पुत्री एवं एक पुत्र भी है.घटनास्थल पर एसआई राजेश कुमार,विजय कुमार सिंह,विद्या भूषण चौबे सहित पुलिस बल के कई जवान भी मौजूद थें.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.वहीं क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.इस संबंध में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में भेज दिया है.इधर आगे की कार्रवाई चल रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
