Muzaffarpur

बोलेरो से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की टायर फ़टी,पलटने से दो युवकों की मौत

मुजफ्फरपुर। झारखंड के देवघर और कोलकाता से घर लौट रहे लोगों की बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जहानाबाद जिले के पटना-गया मार्ग स्थित मखदुमपुर के पास बोलेरो का पिछला टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क पर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतकों की पहचान बोचहाँ थाना क्षेत्र के कर्णपुर बोचहाँ निवासी विद्यानंद सहनी के पुत्र सुजीत कुमार सहनी तथा मझौली पंचायत के तमोलिया गांव निवासी रामनंदन राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। सुजीत कुमार सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

वहीं हादसे में भगवानपुर धरना गांव निवासी गंगा सहनी के पुत्र शिवनाथ कुमार, मझौली भट्ठा टोला निवासी लालदेव सहनी के पुत्र विकास कुमार, मनभीतर कोयला स्थान निवासी सुरेश राय के पुत्र अजीत यादव, निषाद द्वार निवासी इन्द्रदेव सहनी के पुत्र विकास कुमार तथा मझौली निवासी नीतिश कुमार घायल हो गए। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

 

घटना में घायल शिवनाथ कुमार ने बताया कि सभी लोग देवघर दर्शन के बाद कोलकाता गए थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मखदुमपुर के पास बोलेरो का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया।

 

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

 

शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के घरों पर सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के गांवों में भी शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!