Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बंगराहा के लापता युवक को लेकर फूटा जनाक्रोश, चौक पर आगजनी कर सड़क जाम

दलसिंहसराय: बंगराहा के लापता युवक ईशांत को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस के उदासीन रवैये पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बंगराहा चौक पर आगजनी कर चारों दिशाओं को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लापता ईशांत को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीणों का आरोप था कि युवक के लापता होने के घंटों बाद पुलिस की नींद नहीं टूटी है. जिससे पुलिस उक्त मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है. नाराज लोगों ने बंगराहा चौक पर टायर जलाकर चारो ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

 

 

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. घटना से गमजदा व आक्रोश की आग में जलते लापता युवक के पिता ने पुलिस प्रशासन से पुत्र को जिंदा या मुर्दा बरामद करने की मांग की. काफी मशक्कत के बीच वार्ता में छह घंटे बाद एसएचओ सूरज कुमार सफल हुए. जल्द ही युवक को ढूंढ निकाले जाने के आश्वासन पर सड़क को जाम से मुक्त कराया गया.

 

 

 

अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क जाम में शामिल लोग घर को लौटे. फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. जबकि पुलिस की माने तो युवक की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बताते चले कि बुधवार की संध्या कॉल पर घर से निकले बंगराहा के युवक के लापता होने की प्राथमिकी गुरुवार की सुबह दर्ज करायी गयी थी.

 

 

 

घंटों व्यतीत होने के बाद पुलिस के हाथ खाली थे. न तो लापता युवक का कोई सुराग मिला न ही घटना में आरोपितों का ठिकाना. इससे पीड़ित पक्ष में पुलिसिया सिस्टम को लेकर आक्रोश गहरा गया. घटना को लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में एक मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सहित चार युवक को नामजद किया गया है. आरोप है कि रंजीत ने फोन कॉल कर ईशांत को बुलाया था. तब से वह लापता बताया जाता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!