Samastipur

रोसड़ा में बूढ़ी गंडक पर बनेगा नया हाई लेवल आरसीसी पुल, विभाग ने दी मंजूरी

समस्तीपुर।रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है.पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रोसड़ा द्वारा जारी जवाब में बताया गया है कि बूढ़ी गंडक नदी पर वर्तमान सिंधिया घाट पुल के डाउनस्ट्रीम (निचले हिस्से) में नया हाई लेवल आरसीसी ब्रिज बनाने की योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में शामिल किया गया है.विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान प्रस्तावित पुल विश्वकर्मा चौक (एसएच-55) से होकर बूढ़ी गंडक के पूर्वी तटबंध तक पहुंचेगा.अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा पुल पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की गई है.इसी उद्देश्य से सिंधिया घाट पुल से लगभग एक किलोमीटर डाउनस्ट्रीम नया हाई लेवल आरसीसी पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दस्तावेज़ में यह भी उल्लेख किया गया है कि रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार द्वारा क्षेत्र की जनता की सुविधा व यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए दो पुलों के बीच नया पुल बनाने का अनुरोध किया गया था.प्रस्तावित पुल सहित एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 900 मीटर होगी.विभाग का मानना है कि नया पुल बनने से रोसड़ा अनुमंडल के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी,जाम की समस्या कम होगी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.अब लोगों की निगाहें इस परियोजना के शीघ्र धरातल पर उतरने व निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!