जननायक कर्पूरी ठाकुर अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण
समस्तीपुर।ताजपुर. स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर का विधायक अश्वमेघ देवी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों,ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।विधायक ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष कुमार समर्पण मौजूद थे।