Patna

बिहार पहुंचा मानसून,राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 10°C तक गिरा पारा

बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मानसून पहुंच चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को पूरे राज्य में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, गया समेत 18 जिलों में ऑरेंज और सीतामढ़ी, दरभंगा समेत 20 जिलों में यलो अलर्ट है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

 

पिछले 24 घंटे में पटना में तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आकाशीय बिजली से 4 जिलों में 9 लोगों की मौत हुई है।

 

 

 

समय से पहले बिहार में क्यों पहुंचा मानसून

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र काफी मजबूत है। इसके अलावा पूर्वी भारत में अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण मानसून ने बिहार में सामान्य तिथि से पहले दस्तक दी है।खाड़ी से आने वाली नम हवा लगातार उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिससे मानसून को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली है। यही स्थिति बनी रही तो अगले 2-3 दिनों में पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो जाएगा और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

 

कई जिलों में हो रही बारिश

 

बिहार के उत्तर-पूर्वी और सीमांचल क्षेत्र के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और मधुबनी में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 3 से 5 दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।मानसून सक्रिय होने पर कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। किसानों के लिए यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

 

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

 

राजधानी में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!