Patna

झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान:सर्पदंश के बाद इलाज में देरी से महिला की मौत

पटना. गया.फतेहपुर.अंधविश्वास और इलाज में हुई देरी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। फतेहपुर प्रखंड के मंझियावां गांव में सर्पदंश की शिकार 24 वर्षीय प्रियंका कुमारी की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव के साथ-साथ मृतका के मायके रघवाचक और ससुराल मंझियावां में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार मंझियावां गांव निवासी रणजीत यादव की पत्नी प्रियंका कुमारी मंगलवार की शाम घर के बाहर किसी काम से निकली थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक सर्पदंश के बाद प्रियंका को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए स्थानीय ओझा के पास पहुंच गए। करीब एक घंटे तक चले इस अंधविश्वासी उपचार के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और जहर पूरे शरीर में फैल गया।

 

 

जब स्थिति गंभीर हो गई, तब परिजन उन्हें फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रियंका कुमारी स्वभाव से मिलनसार और व्यवहार कुशल महिला थीं।उनके दो छोटे बच्चे अब मां के स्नेह से वंचित हो गए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!