Begusarai

बेगूसराय में ई-रिक्शा से उतरते ही महिला के गले से 2 बदमाशों ने 3 लाख का चेन झपटा

बेगूसराय.शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। नगर थाना क्षेत्र में हरहर महादेव चौक के पास एनएच-31 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना 9 जून को दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़िता खुशबू राज ने बताया कि वह हरहर महादेव चौक पर पिलर संख्या-43 के पास ई-रिक्शा से उतरी थीं। वह चालक को किराया दे रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पास पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने गले में पहनी सोने की चेन झपटकर तोड़ ली। दोनों युवक तेज रफ्तार से सुभाष चौक की ओर भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक चेन का वजन करीब 28 ग्राम था। कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई गई है। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। बदमाश कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था। उसकी पहचान नहीं हो सकी।

 

सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान की कोशिश हो रही है। पुलिस के मुताबिक फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!