Darbhanga

दरभंगा एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात,राजस्थान से पहुंचा दो एयरोब्रिज

दरभंगा। Darbhanga Airport पर यात्रियों को जल्द ही बड़े महानगरों के एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधा मिलने वाली है। राजस्थान से दो अत्याधुनिक एयरोब्रिज दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। इन्हें नए टर्मिनल भवन से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है। एयरोब्रिज चालू होने के बाद यात्री बिना बस या रनवे पर पैदल गए सीधे टर्मिनल भवन से विमान में प्रवेश कर सकेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार नए टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य के साथ एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों एयरोब्रिज को तकनीकी मानकों के अनुसार स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट परिसर में इसके लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्य भी किया जा रहा है।

 

 

 

फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान तक पहुंचने के लिए बस अथवा पैदल रनवे तक जाना पड़ता है और सीढ़ियों के सहारे विमान में चढ़ना होता है। गर्मी, बारिश और ठंड के दौरान यह व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती रही है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कत झेलनी पड़ती है।

एयरोब्रिज शुरू होने के बाद यात्रियों को एयरकंडीशन बंद कॉरिडोर के जरिए सीधे विमान तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। विमान में चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और व्यवस्थित हो सकेगी।

 

दरभंगा एयरपोर्ट की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत

एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। आधुनिक प्रतीक्षालय, विस्तृत पार्किंग, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और नई तकनीकी सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट को उत्तर बिहार के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों में एयरोब्रिज पहुंचने की खबर को लेकर खासा उत्साह है। लोगों का कहना है कि इससे दरभंगा एयरपोर्ट की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव मिल सकेगा।

 

 

एयरोब्रिज से यात्रियों को मिलने वाले प्रमुख लाभ

 

जानकारी के अनुसार एयरोब्रिज से यात्रियों को धूप, बारिश और गर्मी से राहत मिलेगी। विदित हो कि वर्तमान में यात्रियों को विमान तक जाने के लिए खुले रनवे पर पैदल नहीं चलना पड़ता। इससे तेज धूप, बारिश, ठंड या लू से बचाव होता है।

सुरक्षा बढ़ती है रनवे पर वाहनों और विमान की आवाजाही रहती है। एयरोब्रिज से सीधे प्रवेश होने के कारण दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है।

बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सुविधा

सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी कम होती है। व्हीलचेयर और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के लिए भी यह काफी सुविधाजनक होता है।

यात्रा अधिक आरामदायक बनती है

एयरकंडीशन बंद रास्ते से यात्री आसानी से टर्मिनल से विमान तक पहुंचते हैं, जिससे यात्रा का अनुभव बेहतर होता है।

 

 

 

क्या होता है एयरोब्रिज

एयरोब्रिज (Aerobridge) या जेट ब्रिज वह बंद रास्ता होता है, जो एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग को सीधे विमान के दरवाजे से जोड़ता है। इसके जरिए यात्री बिना रनवे पर उतरे सीधे विमान में चढ़ते और उतरते हैं।

 

 

एयरोब्रिज नहीं होने पर क्या होता है?

जब एयरोब्रिज नहीं होता, तब यात्रियों को बस या पैदल विमान तक ले जाया जाता है और सीढ़ी के जरिए चढ़ना पड़ता है। छोटे एयरपोर्ट पर यह व्यवस्था आम है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!