Darbhanga

अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की कार्रवाई,2 सील

दरभंगा।कुशेश्वरस्थान।अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल शशांक राज ने मंगलवार को कुशेश्वरस्थान बाजार में संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक नर्सिंग होम ,दवा दुकान और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत अल्ट्रासाउंड व उनके ऊपर एक निजी क्लिनिक अवैध तौरवपर चल रहे थे जिसकें निरीक्षण किया जिसमें अवैध तौर पर चलने के कारण अल्ट्रासाउंड एवं निजी क्लिनिक को शील किया वही मां भगवती नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। वहीं संस्थान संचालक से संचालन संबंधी आवश्यक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की मांग की गई, लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि संस्थान में अग्निशमन सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए आवश्यक वैधानिक अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं की गई थी। बिना अनुमति के अल्ट्रासाउंड सेवा संचालित किए जाने को प्रशासन ने गंभीर उल्लंघन माना।

 

 

 

निरीक्षण के बाद एसडीओ शशांक राज ने बताया कि तीनो संस्थान आवश्यक सरकारी अनुमति एवं निर्धारित मानकों के बिना संचालित हो रहे थे। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

एसडीओ के निर्देश पर तीनो संस्थानों को तत्काल सील कर दिया गया। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहराब को संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कुशेश्वरस्थान बाजार क्षेत्र में संचालित अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे संस्थानों की जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!