Vaishali

सोनपुर मंडल से पहली बार लीची की सीधी रेल लोडिंग, व्यापारियों में उत्साह

वैशाली।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने कृषि उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल के क्षेत्राधिकार से इस वर्ष पहली बार लीची की सीधी रेल लोडिंग प्रारंभ की गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं उत्पादकों को काफी सुविधा प्राप्त हो रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दिनांक 22 मई 2026 से 08 जून 2026 तक सोनपुर मंडल से कुल *55,000* किलोग्राम लीची का परिवहन किया गया। इस दौरान कुल *4,225* पैकेट विभिन्न शहरों के लिए रेल मार्ग से भेजे गए हैं। अब तक इस लोडिंग के माध्यम से सोनपुर मंडल को *₹1,24,794* का रेल राजस्व प्राप्त हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस क्षेत्र की लीचियों की रेल लोडिंग मुख्यतः मुजफ्फरपुर से की जाती रही है। किंतु इस वर्ष पहली बार सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार से ही लीची की रेल लोडिंग प्रारंभ होने से व्यापारियों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है। इससे समय, श्रम एवं परिवहन लागत में कमी आई है तथा व्यापारियों को बेहतर व्यावसायिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

 

इस नई पहल से स्थानीय व्यापारियों एवं कृषकों में उत्साह का वातावरण है। रेल परिवहन की सुरक्षित, त्वरित एवं किफायती सुविधा का लाभ उठाते हुए वे अपने उत्पाद देश के विभिन्न बाजारों तक आसानी से पहुँचा पा रहे हैं।

 

सोनपुर मंडल द्वारा कृषि एवं बागवानी उत्पादों के रेल परिवहन को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए रेलवे के माल राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

 

सोनपुर मंडल भविष्य में भी स्थानीय उत्पादों के लिए रेल परिवहन को बढ़ावा देकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास एवं रेलवे राजस्व संवर्धन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!