Patna

मौसम अलर्ट:बिहार के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते तक मौसम रहेगा सामान्य

बिहार में पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। फिर धीरे-धीरे उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के सीमांचल के 6 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बाकी 32 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी।वहीं, पिछले 24 घंटे में सीवान और छपरा में तेज हवा चली। इसके साथ ही सीवान में बारिश भी हुई।

 

 

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ेगा। दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बादल होने की संभावना है, जिससे बारिश हो सकती है।अगले एक सप्ताह तक दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों परेशान होंगे। दोपहर के समय गर्म हवा चलगी।

 

आखिर क्यों बदल रहा है मौसम का मिजाज

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले दिनों बिहार में हुई बारिश और आंधी का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी थी। इन सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल बने और बारिश हुई।अब इन मौसमी सिस्टमों का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है। इसके कारण बारिश की संभावना घट गई है। हालांकि सीमांचल और कोसी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी के कारण छिटपुट बारिश की स्थिति बन रही है।

 

पटना में आज मौसम रहेगा साफ

 

राजधानी में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।शाम के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल पटना में बारिश की संभावना नहीं है।

 

 

क्या बिहार में मानसून की एंट्री होगी लेट

 

मानसून को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बिहार में इसकी एंट्री देर से होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। हालांकि इसके बिहार पहुंचने में अभी कुछ दिन का समय है।आमतौर पर मानसून बिहार के पूर्वी हिस्सों में 10 से 15 जून के बीच दस्तक देता है और इसके बाद धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैलता है।

 

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के आगमन में बहुत अधिक देरी के संकेत नहीं हैं। यदि बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं तो जून के दूसरे सप्ताह में बिहार के सीमांचल क्षेत्र से मानसून की एंट्री हो सकती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!