Dalsinghsarai

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर | न्यायालय के आदेश पर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में फरार अभियुक्त राजीव कुमार पोद्दार के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई संपन्न कराई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया। आदेश के आलोक में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियुक्त के घर पहुंचकर विधि-सम्मत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!