Darbhanga

डीएमसीएच में एक प्रसूति महिला की बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद हुई मौत 

दरभंगा।कमतौल : एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधा का अभाव कहें या कर्मियों की लापरवाही, जिसके कारण एक नवजात बच्चे के सिर से मां का आंचल छिन गया. मामला नगर पंचायत कमतौल अहियारी के कमतौल गांव से जुड़ा है. बताया जाता है कि डीएमसीएच में एक प्रसूति महिला एक बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद दुनिया छोड़ कर चल बसी. जो एक बेहद भावुक और दुखद है, ऐसी परिस्थिति में नवजात शिशु के भविष्य और पालन-पोषण को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डीएमसीएच में प्रसव के दौरान कमतौल निवासी उदित लिल्हा की 23 वर्षीय पत्नी जनसूर्या कुमारी की मौत हो गयी. परिजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पति उदित लिल्हा ने नम आंखों से मृतका के शव को मुखाग्नि दी.

 

परिजनों के अनुसार जनसूर्या को शुक्रवार को प्रसव के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ. शिशु स्वस्थ है, लेकिन ऑपरेशन के बाद किसी कारण से प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई. गंभीर स्थिति में कार्यरत चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा की और मामले की जांच की मांग की.

 

मृतका के पति उदित लिल्हा का कहना है कि चिकित्सकीय त्रुटि के कारण उनकी पत्नी की जान चली गई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. मृतका बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण थीं. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!