गिरिजास्थान में मिला बौद्ध देवी तारा देवी की आठ सौ साल दुर्लभ मूर्ति,कैथी लिपि में श्री सीताराम उत्कीर्ण है
पटना.मधुबनी : जिला के गिरिजास्थान,फुलहर से बौद्ध देवी तारा देवी की दुर्लभ मूर्ति मिली है. यह सात – आठ सौ साल पुरानी बतायी जा रही है. इसके साथ एक धातु निर्मित पुरावशेष भी मिले हैं जिसमें कैथी लिपि में श्री सीताराम उत्कीर्ण है.
इन्टैक बिहार स्टेट के को कन्वेनर शिव कुमार मिश्र ने बताया है कि जिलाधिकारी मधुबनी एवं निदेशक, पुरातत्व, बिहार को भेजा गया है. उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा है कि नियमानुसार इन पुरावशेषों को सरकारी संग्रहालय में संगृहीत किया जाना चाहिए.
इन पुरावशेषों को मिथिला ललित संग्रहालय,सौराठ में जमा कराने के लिये संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करने को कहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
