दलसिंहसराय में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान
दलसिंहसराय।भारतीय जनता पार्टी,बिहार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शहर के काली चौक स्थित एक विवाह भवन में शुरू हुआ.दक्षिणी जिले के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने किया.कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद गोपाल ठाकुर ने किया.आये अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया.उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन मजबूत होता है।
प्रथम सत्र में एकात्म मानववाद,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं पर चर्चा हुई,द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली समझाई,तृतीय सत्र में राकेश कुमार सिंह ने मीडिया प्रबंधन के गुर सिखाए,चतुर्थ सत्र में जिला प्रभारी संजय सहाय ने बूथ प्रबंधन,
‘मन की बात’ और आईटी के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया एंव पंचम सत्र में मुख्य वक्ता बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने राजनीतिक व सामाजिक चुनौतियों पर विचार रखे.प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह,जिला प्रभारी संजीव शाह,मीडिया प्रभारी राजकुमार पंडित, शंभू शाह,अनिल सिंह,सतवंत चौधरी,अमरेश साहू, गौरी शंकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
