समस्तीपुर में सोने की बिक्री में आई गिरावट,सर्राफा व्यवसायी चिंतित
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक साल के लिये नये सोने की खरीद की अपील के बाद से सोने की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है. इससे सर्राफा व्यवसायी चिंचित हैं. गुदरी बाजार में इस समस्या को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों ने शनिवार को एक बैठक की. अध्यक्षता स्वर्णकार एवं कारीगर संघ के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने की. व्यवसायी प्रमोद कुमार व अन्य ने बताया कि इन दिनों सोने चांदी की बिक्री में 80 से 90 प्रतिशत की गिरावट आ गयी है. व्यवसायियों ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री ने पुराने सोने चांदी के जेवरात बदलकर नये जेवरात लेने की अपील की है. लेकिन पुराने सोने की खरीद व बदलने को लेकर भी व्यवसायी डरे हुये हैं. उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि पुराने सोने की बिक्री करने वाले किस तरह के लोग हैं.
कई बार अपराधी भी शरीफ बनकर लूट और चोरी का सोना चांदी बेचने आ जाते हैं. कई बार पति भी पत्नी का गहने चुराकर बेचने चले आते हैं. ऐसे मामलों उन्हें व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है. पुलिस भी उनके यहां छापेमारी करने पहुंच जाती है. जांच के बाद निर्दोष साबित हो भी जाये तो उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती है.
संघ के अध्यक्ष ने कहा कि पुराने सोने चांदी की खरीद को लेकर सरकार और प्रशासन को गाइलाइन जारी करना चाहिये, ताकि सर्राफा व्यवसायियों का हित सुरक्षित रहे और वे शांति से व्यवसाय कर सके. युवा शिवम कुमार ने कहा कि व्यवसायी यह कैसे समझेंगे कि विक्रेता किस तरह का आदमी है और किस तरह के जेवरात उनके दुकान पर बेचने व फेर बदल करने आया है. सरकार व प्रशासन इस समस्या का समाधान का रास्ता निकाले. बैठक में संघ के सचिव रवि गुप्ता, अर्जुन कुमार, मनीष कुमार, आनंद कुमार, अश्वनी कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, संत कुमार आदि मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
