सुपौल-बेनीपुर सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
दरभंगा,बिरौल. सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर कमलपुर और विष्णुपुर के बीच शनिवार की देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया.
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े दो युवकों पर गई. बगल में एक बाइक पल्सर गसी संख्या बीआरओ 7 ए एसओ 465 खड़ी थी. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पर बिरौल थाना पुलिस पहुंची. जांच में पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी अज्ञात बड़े वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया और फरार हो गया. घटना को किसी ने होते नहीं देखा. घटना स्थल पर सड़क खून से लाल हो गया था. आशंका है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे.
मृतकों में से एक की पहचान घटनास्थल से करीब 2 किमी दूर सोनबेहत गांव निवासी राम मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र किशोर मुखिया तथा दूसरे युवक मृतका रूपनगर गांव के योगी यादव के 50 वर्षीय पुत्र अनिक लाल यादव के रूप में हुई है.
. बताया जाता है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार थे.
इधर, घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. गुस्साए लोगों ने बाइक लगाकर सड़क को घेर दिया और हंगामा करने लगे. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने सड़क दुर्घटना में दो की मौत होने की पुष्टि करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजे जाने की बात कही.उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा.तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मुख्य पथ पर लगातार हो रहे हादसों से लोगों में दहशत है. ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
