Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बिहार पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

दलसिंहसराय,स्थानीय भटगामा स्थित शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में शनिवार को बिहार पुलिस में अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र ने किया.समारोह के दौरान बिहार पुलिस में चयनित सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र ने कहा कि लगातार मेहनत और धैर्य ही विद्यार्थी को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है.शिक्षा विहार का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं,बल्कि बच्चों को उनके सपनों तक पहुंचाना है.उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!