Muzaffarpur

शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की अस्पताल में मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप; हंगामा

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में आज इलाज के दौरान एक नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा व नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुरकशी नटरौली गांव निवासी राकेश सहनी की 22 साल की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। प्रीति की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।

 

 

महिला की मौत हुई है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को प्रीति देवी को उल्टी की शिकायत होने पर इलाज के लिए जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, बावजूद इसके इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इलाज और लापरवाही के कारण प्रीति की जान गई है।

 

धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप

 

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद जब उन्होंने अस्पताल कर्मियों से जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख अस्पताल के कई कर्मी और संचालक मौके से फरार हो गए।

 

इधर, मामले की सूचना पर पहुंचे ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि महिला मरीज की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया गया है। पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!