आम का छिलका फेंकने को लेकर खूनी संघर्ष,एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत
दरभंगा,बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरू टोल दाथ गांव में आम का छिलका फेंकने के विवाद में एक सहोदर दियाद ने एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट में महिला समेत परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक जख्मी युवती जिसकी मौत पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया . मृतका के बहन पीड़िता खुशबू देवी ने पांच लोगो के विरुद्ध हत्या करने का नामजद आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.
घटना 27 मई की शाम करीब 5 बजे की है. पीड़िता मृतका के बड़ी बहन खुशबू देवी के अनुसार, उनके बच्चे ने घर के बगल में आम का छिलका फेंक दिया था. इस पर पड़ोसी रंजीत सहनी गाली-गलौज करने लगा. खुशबू देवी ने बताया कि बच्चा नादान है, छिलका उठाकर फेंक दूंगी. आरोप है कि इसके बाद रंजीत सहनी, उसकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्र अजय सहनी , पुत्री मनीषा कुमारी और भाभी भूकली देवी सभी हाथ मे लाठी-डंडा लेकर आ गए.
सभी ने मिलकर खुशबू देवी पर जानलेवा हमला कर दिया. अजय सहनी ने लाठी से सिर पर वार कर दिया. सिर फटने से वह गिर पड़ीं. बचाने आई बहन मृतका 18 वर्षीय बेबी कुमारी के सिर पर भी अजय सहनी ने वार किया. रंजीत सहनी ने भी लाठी मारी. मां रेनू देवी का हाथ तोड़ दिया गया. 16 वर्षीय पिंकी कुमारी का भी सिर फोड़ दिया गया. मारपीट के दौरान भूकली देवी ने खुशबू देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. आरोपी घर में तोड़फोड़ कर सामान लेकर भाग गए.
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को बिरौल पीएचसी पहुंचाया. हालत गंभीर देख मां और दोनों बहनों को बेनीपुर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां से दरभंगा और फिर पटना रेफर कर दिया गया. बेबी कुमारी जो पटना में निजी अस्पताल में वेंटिलेटर थी, गुरुवार को लगभग 2 बजे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी.वही सभी आरोपियों घर छोड़ कर फरार हो गया है. डीएमसीएच में पोस्टमार्टम से शव घर नेउरी पहुँचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.इस घटना से गांव में लोगो के बीच मातम छा गया है.
शव को अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया.बताया जाता है कि मृतका तीन बहन में माझिल थी, एक छोटा भाई है.घर का आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है.पिता मानसिक रोगी है.
इस घटना से पूरे परिवार को झकझोर के रख दिया है.मृतिका के मा रेणु देवी,भाई अनमोल,बहन पिंकी कुमारी, खुश्बू कुमारी का रोरोकर बुरा हाल है.गांव में माहौल गमगीन है. गौड़ा बौराम पूर्व प्रत्यासी श्याम सुंदर चौधरी ने इसका घटना को लेकर शोक संवेदन प्रकट करते गहरा दुख प्रकट किया है.
इधर थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मृतका के बहन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.उन्होंने आगे की करवाई किये जाने की बात कही.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
