समस्तीपुर:केयर हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान युवक की मौत,हंगामा
समस्तीपुर।सरायरंजन:प्रखण्ड क्षेत्र के खालिसपुर स्थित अर्बन केयर हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
गुस्साए आक्रोशित ग्रामीणों ने मिलकर हॉस्पिटल में तोड़ फोर की तथा NH 322 पर शव को रखकर जाम कर दिया गया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब 02 बजे में कोचिंग पढ़कर लौट रहे बरुना रसलपुर निवासी लालबाबू राय के पुत्र अमन कुमार यादव उम्र लगभग 16 वर्ष की बरुना पूल की ओर से आ रही अनियंत्रित बाइक ने SH 88 पर पीपल के पेड़ के निकट ठोकर मार दिया.
जिससे अमन बुरी तरह से जख्मी हो गया। ज़ख्मी हालत में ग्रामीणों ने मिलकर उसे निजी अस्पताल अर्बन केयर में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्चे की सांस चल रही थी हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से इसे मृत घोषित किया गया। करीब दो घंटे की करी मसक्कत के बाद बच्चे को लेकर समस्तीपुर लेकर गए जहां उसे अन्तिम रूप से मृत घोषित किया गया।
मौके पर सरायरंजन थाने की पुलिस टीम के कप्तान प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक अनिकेत कुमार द्विवेदी,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव,मुसरीघरारी थानाध्यक्ष, हलइ थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। आक्रोशित लोग हॉस्पिटल पर कार्रवाई पर डटे हुए थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने समझा बुझाकर जाम को हटाया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
