समस्तीपुर पुलिस की बड़ी करवाई:नशीला टेबलेट के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
समस्तीपुर: पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नशीला पदार्थ के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अपराधी चाय की आड़ में नशीले पदार्थ का कैप्सूल बेचते थे. उक्त आशय की जानकारी डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 25 हजार नगद और दो मोबाइल बरामद किया है.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के चपरा डुमरी निवासी सुरेश राय, मोहनपुर निवासी विनोद राय एवं बबलू कुमार के रूप में की गई है. इन तीनों के पास से 101 नशीले पदार्थ कोटा का कैप्सूल बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि अपराधी विनोद राय पूर्व से चौकीदार पर गोली चलाने, पहले से भी नशीले पदार्थ के व्यवसाय करने, हत्या के प्रयास करने तथा एससी एससी एक्ट का आरोपी है. गिरफ्तार अपराधी बबलू पर भी हत्या के प्रयास का मामला मोहनपुर थाने में दर्ज है.
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में मोहिउद्दीननगर बीडीओ, मोहनपुर थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार,अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार झा, धीरज कुमार एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे. सुरेश राय को जौनापुर के एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया. उक्त चाय की दुकान पर कोटा नामक नशीला पदार्थ बेचा जा रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी सुरेश के निशानदेही पर दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है.
तीनों गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि इसी वर्ष 12 अप्रैल को बोचहा निवासी शुभम कुमार पत्थर घाट के विनोद राय से नशीला पदार्थ खरीद कर जा रहा था तो बलुआही चौक के समीप उसके पास रखे पिस्टल से स्वत: गोली चल गई थी. उक्त मामले में उसने अपने ग्रामीण को फंसा दिया था.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
