समस्तीपुर का मौसम:उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार
समस्तीपुर: कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से 30 मई से 3 जून 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार, अगले दो दिनों तक क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है.
अगले 48 घंटे बरसेंगे बदरा, चलेगी तेज हवा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान मौसम में थोड़ी नरमी देखी जा सकती है. जिन क्षेत्रों में बारिश होगी, वहां 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में आंधी और वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है.शुरुआती दो दिनों के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा.
इसके बाद मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार कम हो जाएगी और अधिकांश क्षेत्रों में 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी. आगामी पांच दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. बारिश के कारण शुरुआती दिनों में राहत रहेगी, लेकिन मौसम शुष्क होने के बाद उमस बढ़ सकती है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
