Patna

पटना से आ रही बस अनियंत्रित होकर पुल के पास 10 फीट नीचे गड्ढे में पलटी, मचा हरकंप 

शिवहर:शिवहर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते- होते टल गया.पटना से मुजफ्फरपुर होकर शिवहर आ रही अंबिका ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर दोपहर 3 बजे के करीब सुंदरपुर पुल के पास लगभग 10 फीट नीचे गड्ढे में जा पलट गई है.हादसे के समय बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे.गनीमत यह रही कि बस गड्ढे में पलटने के बाद किसी की भी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं है तथा सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.वही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से आ रही अंबिका बस ट्रेवल्स की बीआर 06, पीई 1836 की गाड़ी पुल के बाद साइड लेने के दौरान बस का चक्का बायी ओर मट्टी में धंस गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जोकि बारिश के कारण मिट्टी काफी गिला हो गया था.गाड़ी चालक रमेश राय द्वारा दाहिने काटने का प्रयास किया.लेकिन बस का भारी वजन होने की वजह से बिजली की खंभे में टकराते हुए लगभग 10 फीट नीचे में

गड्ढे में जा गिरी.हालांकि उस वक्त बारिश के कारण बिजली कटी हुई थी.अन्यथा बड़ी घटना होने से कोई नहीं बचा सकता था.घटना के दौरान बस पलटने के बाद अंदर से यात्रियों ने आगे का शीशा तोड़कर सुरक्षित निकल गये तथा हलकी चोटिल भी हुए हैं.

 

 

 

स्थानीय लोगों द्वारा 112 पुलिस को एवं शिवहर नगर थाना को सूचना दी गई.जहां सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए.बताया जाता है कि उक्त गाड़ी सुबह 10 बजे पटना से चलकर मुजफ्फरपुर और शिवहर होते हुए बैरगनिया

तक जाती है.जोकि दोपहर 3 बजे के करीब सुंदरपुर चौक स्थित पुल के पास बाये साइड में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए लगभग 10 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी है तथा सभी यात्री सुरक्षित बताया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!