“BREAKING:हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर: पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली,50 हजार का इनाम था
“BREAKING:पटना.गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को बदमाश के इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। आकाश बरई पट्टी गांव का रहने वाला है। पुलिस उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर के लाई थी।
SP विनय तिवारी ने बताया, सूचना मिली थी कि अभियुक्त हरियाणा में छिपकर रहा है। जिसकी गिरफ्तरी के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया गया गठित कि गई टीम उसे गिरफ्तार कर के गोपालगंज लाई थी।टीम हथियार बरामद करने के लिए उसे सुंदर पट्टी लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 फायर किए। दोनों गोलियां आकाश के पैर में लगीं।
पैरों में गोली लगने से बदमाश वहीं गिर गया। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।हम उसके अन्य साथियों और गैंग के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रहे हैं। आकाश बड़ा क्रिमिनल था। हाल ही में उसने थावे के एक व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। वो इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
आकाश पर 12 से ज्यादा केस
आकाश कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट और रंगदारी समेत 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी।इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब आकाश कुमार के अन्य साथियों और उसके गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
