Darbhanga

प्लेटफार्म पर खड़ी जयनगर- उधना एक्प्रेस के बोगी में लगी आग

मधुबनी : रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी जयनगर – उधना एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में गुरुवार अहले सुबह अचानक आग लग गयी. इस आग की चपेट में एक कोच पूरी तरह जल कर राख हो गया. घटना सुबह 3 : 45 की बताईं जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी ने स्टेशन अधीक्षपीसक, अपने अपने वरीय पदाधिकारियों व फायर ब्रिगेड को दिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम स्टेशन पहुंचकर आग पर काबू कर लिया. पर तब तक एक बोगी पूरी तरह जल चुकी थी. घटना की जानकारी होते ही डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, पीसीएसओ दीपक कुमार झा, पीसीएमई अतुल प्रियदर्शी पीसीएससी आईजी अमरेश कुमार मौके पर पहुंच जांच में जुट गये. प्रथम दृष्टया आशंका जतायी जा रही है कि किसी असमाजिक तत्वों द्वारा बीड़ी – सिगरेट को जलता फेंक दिये जाने या शाट सर्किट से यह घटना हो सकती है. हालांकि रेलवे के अधिकारी अभी कुछ भी स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं हैं.

 

 

 

इस संबंध में डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि फोरेंसिक टीम के अधिकारी मामले की जांच कर कोच के विभिन्न हिस्सों से सैंपल इकठ्ठा कर उसे फोरैंसिक लैब भेज दिया है. उन्होंने कहा कि जांच कई पहलुओं पर की जा रही है. आस पास के लोगों तथा मीडिया से भी सुझाव लिया गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. रेलवे की ओर से अंतर्विभागीय जांच टीम गठित की गई है. इसमें संरक्षा, विद्युत,शव यांत्रिकी विभाग को शामिल किया गया है.

 

 

 

जानकारी अनुसार बीते 26 मई से जयनगर उधना खाली रैक को तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर स्टेबल किया गया था. इस ट्रेन को गुरुवार को मधुबनी स्टेशन से किसी समय जयनगर के लिए रवाना किया जाता. जहां से ट्रेन को जयनगर से उधना के लिए प्रस्थान होना था. जानकारी हो कि डाउन अतिरक्त बोगी को मधुबनी स्टेशन पर काट कर रखा जाता है. फिर यहां से उक्त बोगियों को जोड़ कर जयनगर भेजा जाता है. जहां से सभी बोगियां जोड़ कर मधुबनी होते हुए उधना को जाती है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!