Patna

व्यवसायी ने कार में गोली मारकर की आत्महत्या:गाड़ी से पिस्टल बरामद

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर में सोमवार दोपहर एक छड़-सीमेंट व्यवसायी ने अपनी कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने कार से एक देसी पिस्टन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान 23 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के बेउर थाना क्षेत्र के पठानी नथ्थपुर का निवासी था।

 

विकास नौबतपुर के दरियापुर में छड़-सीमेंट का व्यवसाय करता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि विकास की शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 5 वर्षीय ओम यादव और डेढ़ वर्षीय लड्डू शामिल हैं।

 

 

मौसा के साथ खाना खाने के बाद की खुदकुशी

 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को विकास कुमार अपनी दुकान पर पहुंचा और अपने मौसा परमानंद राय के साथ खाना खाने के बाद अपनी कार में बैठ गया.कुछ ही देर बाद उसने कार की ड्राइविंग सीट पर पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही विकास सीट पर गिर पड़ा।

 

आसपास के लोगों ने तुरंत नौबतपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कार का शीशा तोड़कर विकास के शव को बाहर निकाला।फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

 

सिर में एक गोली लगी

 

दीपक कुमार ने बताया कि विकास कुमार ने अपने सिर में एक गोली मारी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम और बैलिस्टिक शाखा (हथियार विशेषज्ञ) को भी जांच के लिए बुलाया है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!