Samastipur

तिरुपति से रक्सौल के बीच नियमित हुई ट्रेन,समस्तीपुर होते जाएगी,किराये में बड़ी राहत

समस्तीपुर।उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. तिरुपति और रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है. इसके साथ ही यात्रियों को महंगे किराये से भी राहत मिलेगी. रेलवे जल्द ही इस ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू करने जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जून से नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन तिरुपति से एक जून और रक्सौल से चार जून से हर सप्ताह नियमित रूप से चलेगी. ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा.

 

स्पेशल टैग हटते ही कम हुआ किराया

अब तक स्पेशल ट्रेन होने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ता था. लेकिन नियमित ट्रेन बनने के बाद स्लीपर से लेकर एसी कोच तक के किराये में कमी आई है. समस्तीपुर से तिरुपति जाने वाले यात्रियों को स्लीपर में 175 रुपये, थर्ड एसी में 370 रुपये और सेकेंड एसी में 420 रुपये तक कम किराया देना होगा.

 

उत्तर बिहार और दक्षिण भारत के लिए बड़ी सुविधा

इस ट्रेन के नियमित होने से उत्तर बिहार के लोगों को दक्षिण भारत जाने के लिए एक और बेहतर विकल्प मिल गया है. खासकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

 

कई प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का ठहराव सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंतकल और रेनीगुंटा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!